फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले के 3,055 छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति

Sun, 04 Oct 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पीबीएएस इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छात्रवृ​त्ति प्रमाणपत्र वितरित कर - फोटो : Information Department
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति योजना के तहत शनिवार को जिले के सभी वर्गों के 3,055 मेधावी और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र वितरित किए गए। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय छात्रवृत्ति वितरण समारोह का जिले के विद्यालयों में सजीव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पीबीएएस इंटर कॉलेज में सीडीओ पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सुबह 10 बजे से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन और छात्रवृत्ति अंतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इसके बाद सीडीओ ने प्रतीकात्मक रूप से पूर्वदशम (कक्षा 9 व 10) के 28 छात्र-छात्राओं और दशमोत्तर (कक्षा 11 व 12) के 24 विद्यार्थियों को मंच से छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता ने बताया कि जिले में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) के सभी वर्गों के 1,918 छात्र-छात्राओं और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के 1,137 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे अंतरित की गई है। इस प्रकार जिलेभर में कुल 3,055 विद्यार्थियों को इस चरण में छात्रवृत्ति का लाभ मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें