फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिला प्रचारक पर हमले के आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 03 Feb 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रकरण में जानलेवा हमले व लूटपाट की धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांचवें आरोपी की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। आरएसएस के जिला प्रचारक जयकिशोर के साथ रविवार की दोपहर को मारपीट की गई थी। नवल नगर में प्रवेश के दौरान गाड़ी हटाने पर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई।
जानकारी पर बड़ी संख्या में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो गए थे। जिला प्रचारक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया था। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व अन्य नेताओं ने आगरा प्राइवेट अस्पताल पहुंचकर जिला प्रचारक का हाल जाना।
विज्ञापन


इधर प्रकरण में आरोपी सतीश उर्फ डब्बू, देव, तरुण व सचिन को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने चारों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान सुबह से ही थाने व जिला अस्पताल में दोनों पक्ष के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें