सादाबाद। एक रोजा अजीमुश्शान पैगाम-ए-अमन कांफ्रेंस का आयोजन कस्बा स्थित मदरसा मिस्बाह उल उलूम में हुआ। इस आयोजन में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कल्कि पीठाधीश्वार प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रधानमंत्री मुसलमानों के साथ होने का सिर्फ दिखावा करते हैं।
उन्हाेंने कहा कि जिसमें दया भाव और शांति न हो वो हिंदू नहीं और जिसके दिल में प्यार न हो वो मुसलमान नहीं है। आतंकवादी कभी मुसलमान नहीं हो सकता है, और सच्वा मुसलमान कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। जम्मू कश्मीर पर उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में देश विरोधी नारे लग रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार वहां की सरकार को समर्थन आखिर क्यों कर रही है।
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि बसपा के शासनकाल में कभी भी मुस्लिम समाज के लोगों का उत्पीड़न नहीं हुआ। मुस्लिम समाज के लोगों का हित सिर्फ बसपा में ही सुरक्षित है।
कार्यक्रम में जनाब हजरत मौलाना मुफ्ती, अब्दुल्ला फूलपुरी, जत्थेदार दलजीत सिंह कथूरिया, सुनील कुमार चित्तौड़, जुल्फिकार भुट्टो, भाजुद्दीन, फरमान शेरखान, हाफि ज शाबिर, अरशद, सतेंद्र शर्मा, हाजी मुस्तफा साहब, अमजद चौधरी, मौलाना इनाम, मौलाना आबिद, जाकिर खान, अखलाक अहमद एडवोकेट, इलियाश बेग आदि ने भी विचार व्यक्त किए। आयोजक मौलाना मोहम्मद रमजान ने सभी का इस्तकवाल किया। इस मौके पर आजाद सिंह, दिनेश देशमुख, सूरजपाल सिंह, दामोदर प्रधान, करन सिंह मास्टर, रामेश्वर सिंह जैसवाल, सुरेंद्र पाराशर आदि लोग मौजूद थे।