सहपऊ के मोहल्ला शुक्लाना निवासी सात साल का बच्चा घर के आगे खेल रहा था। उसी समय एक बंदर ने उस पर हमला बोल दिया और उसको बुरी तरह से काट लिया। बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
सहपऊ में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। अब बच्चों का बाहर खेलना भी दुर्भर हो गया है। घर के बाहर खेल रहे मासूम को बंदर ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में ले जाकर एआरवी लगवाई। ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
मोहल्ला शुक्लाना निवासी सुबोध शुक्ला का सात वर्षीय पुत्र अंकुर घर के आगे खेल रहा था। उसी समय एक बंदर ने उस पर हमला बोल दिया और उसको बुरी तरह से काट लिया। अंकुर को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों का कस्बा में काफी आतंक है। बंदर काफी खूंखार हो गए हैं। नगर पंचायत अथवा प्रशासन बंदरों को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। अब बच्चों को घर से बाहर या छत पर अकेला छोड़ना खतरे से खाली नहीं है।