फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ओवरटेक करने पर अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, हेल्पर की मौत, बाल-बाल बचा चालक

Mon, 16 Sep 2024 11:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

टेंपो चालक टिंकू टेंपो को फिरोजाबाद से हाथरस लेकर जा रहे थे। इनके साथ करीब विजय थे। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हेल्पर विजय की मौत गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बौहरे के वास के समीप पचौरी ढाबा के पास 16 सितंबर की देर रात एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार करीब 30 वर्षीय हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 

विज्ञापन


टेंपो चालक टिंकू पुत्र राजवीर सिंह निवासी गंगानगर रहना जिला फिरोजाबाद टेंपो को फिरोजाबाद से हाथरस लेकर जा रहे थे। इस टेंपो में चूड़ियां लदी थीं। इनके साथ करीब विजय (48) पुत्र बनवारीलाल निवासी गली नंबर 4 कटारा मेडिकल के सामने नगला करन सिंह फिरोजाबाद थे। 

ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हेल्पर विजय की मौत गई। हाईवे की एंबुलेंस के जरिये शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंद्र पर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें