फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अचानक गिरा मंदिर का गर्भगृह, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Mon, 17 Aug 2026 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में गिरे मलबे को हटाते मजदूर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बे के रेलवे रोड स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक गर्भगृह तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर गया। घटना के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो चुकी थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। मंदिर के प्राचीन होने के कारण हादसे पर कस्बे में चर्चाएं शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मंदिर का सुंदरीकरण कराया गया था।
भक्त हरिमोहन और अमित कुमार ने बताया कि मंदिर काफी प्राचीन है और यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में किसी को नुकसान न होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। श्रद्धालु मलबा हटाकर सफाई और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करा रहे हैं। एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें