फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती प्यार में बदली, बात बंद करने पर किशोरी 650 किमी चल पहुंची किशोर के पास

Sat, 03 Jun 2023 04:59 PM IST
चमन शर्मा मुकेश शर्मा, अमर उजाला, हाथरस

सार

किशोरी ने बताया कि उससे इस कस्बा के एक किशोर के साथ अन्य किशोरों से इंस्टाग्राम पर बातचीत होती रहती थी। जिस किशोर से वह अधिक बात करती थी, उसने उससे पिछले चार माह से बात करना बंद कर दिया। इस कारण वह काफी परेशान हो गई और उससे मिलने यहां आ गई। 
विज्ञापन
सहपऊ थाना हाथरस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम से प्रतापगढ़ की एक किशोरी की हाथरस में सहपऊ के किशोर से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में परवांन चढ़ी। जब अचानक किशोर ने किशोरी से बात करना बंद कर दिया, तो किशोरी 650 किमी का सफर तय कर किशोर के गांव पहुंच गई। वहां पर पुलिस ने किशोरी की पहचान पर किशोर को भी बुला लिया। दोनों नाबालिग किशोर और किशोरी में मामला प्यार का निकला। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को सूचना देकर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे हाथरस के वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। किशोरी के साथ उसकी छोटी बहन भी साथ आई थी।

विज्ञापन


हाथरस के सहपऊ कस्बा में शनिवार सुबह पांच बजे अपने दोस्त को खोजती घूम रही किशोरी की सूचना पुलिस को मिली, तो उसे कोतवाली बुला लिया गया। किशारी के साथ उसकी छोटी बहिन भी थी । पुलिस की पूछताछ पर किशोरी ने बताया कि उससे इस कस्बा के एक किशोर के साथ अन्य किशोरों से इंस्टाग्राम पर बातचीत होती रहती थी। जिस किशोर से वह अधिक बात करती थी, उसने उससे पिछले चार माह से बात करना बंद कर दिया। इस कारण वह काफी परेशान हो गई और उससे मिलने यहां आ गई। 

एक दुकान पर बैठी दिन निकलने का इंतजार कर रही किशोरी और उसकी छोटी बहन को पुसिल ने कोतवाली में बुला लिया। उसने आगे बताया कि वह जिला प्रतापगढ़ के थाना जिठवाड़ा के गांव नूरपुर की रहने वाली है। उसकी उम्र 17 वर्ष है । वह घर से अपनी 13 साल की छोटी बहन के साथ सुल्तानपुर कम्प्यूटर की परीक्षा देने आई थी। पुलिस ने उसके द्वारा बताए सभी किशोरों को भी कोतवाली बुला लिया। इस पर उसने कहा कि इनमें किसी ने कोई गलती नहीं की है। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दोनों किशारियों के परिजनों को सूचना दी। दोनों किशोरियों को हाथरस के वन स्टॉप केन्द्र भेज दिया। कोतवाली अपराध निरीक्षक आरडी यादव ने बताया कि शनिवार सुबह किसी ने उनको सूचना दी कि कस्बा में दो अनजान नाबालिक लड़की घूम रही हैं, जो अपने आप को प्रतापगढ़ की बता रही हैं । सूचना मिलने पर पुलिस उनको कोतवाली ले आई और उनसे पूछताछ कर उनके परिजनों को उनकी यहां होने की सूचना दे दी। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उनको वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।

प्यार का है मामला
बताया जा रहा है कि किशोर और किशोरी में इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। किशोरी के फोन करने पर जब फोन किशोर के पिता ने उठाया, तो उन्होंने इस पर आपत्ति दर्ज की। किशोर का फोन बदल दिया गया और किशोरी से संपर्क टूट गया। इस पर किशोरी अपने दोस्त को ढूंढते -ढूंढते 650 किमी का सफर तय कर सहपऊ पहुंच गई। चर्चा में ही कि दोनों में प्यार है और दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। दोनों अभी नाबालिग हैं और पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें