बकरी चरा रही सात वर्षीय बच्ची को कॉलोनी का ही 17 वर्षीय किशोर खींच कर खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। किशोरी के कपड़े धोते समय जब मां ने उन पर खून लगा देखा, तो बात खुली।
मां जैसे ही अपनी बेटी के कपड़े धो रही थी, तो उसे कपड़ों पर खून लगा दिखाई दिया। मां ने बेटी से पूछा, तो उसने सब कुछ बता दिया। बच्ची ने बताया कि एक किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
हाथरस में सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित एक सुनसान जगह पर बनी एक कॉलोनी में 6 नवंबर की दोपहर में बकरी चरा रही सात वर्षीय बच्ची को कॉलोनी का ही 17 वर्षीय किशोर खींच कर खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। किशोरी के कपड़े धोते समय जब मां ने उन पर खून लगा देखा, तो बात खुली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
कॉलोनी में गरीबी की रेखा से नीचे कई परिवार रहते हैं। 6 नवंबर को एक बच्ची जंगल में बकरी चरा रही थी। तभी कॉलोनी निवासी किशोर आ गया और बहला फुसला कर जंगल की तरफ ले गया। उसने बच्च का मुंह बंद कर दिया और खंडहर में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। घर पर आकर किशोरी चुपचाप सो गयी।
विज्ञापन
सुबह जब परिजनों को सुस्त लगी, तो कारण पूछा, लेकिन किशोरी ने नहीं बताया। बाद में जब उसकी मां ने उसके अण्डर कपड़ों पर खून लगा देखा, तो उसने दोबारा पूछताछ की। तब कहीं जाकर बच्ची ने पूरी बात बताई। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण करा कर रिपोर्ट दर्ज कर ली।