फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बकरी के बच्चे को गोद में लेकर छत पर जा रही किशोरी, सीढ़ियों से गिरी, हुई मौत

Mon, 01 May 2023 05:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बेटी गोद में बकरी के बच्चे को लेकर छत पर जा रही थी। अचानक सीढि़यों पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पड़ौसियों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा में सोमवार को बकरी के बच्चे को गोद में लेकर छत पर जा रही किशोरी सीढि़यों से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


राजपाल सिंह निवासी नमला भूरा थाना हाथरस गेट मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी गोद में बकरी के बच्चे को लेकर छत पर जा रही थी। अचानक सीढि़यों पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पड़ौसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में ही रोने बिलखने लगे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें