परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन कर अजान के गले से रबर तो निकाल दी गई, लेकिन उसका दिल कम काम करने लगा। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि अजान की सांस लेने वाली नली में रबर के कारण ट्यूमर बन गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कागज पर पेंसिल से लिखे अक्षरों को मिटाने वाली रबर (इरेजर) गले में फंसने के बाद कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी एक किशोर ने शनिवार की रात अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किशोर ने यह रबर करीब एक माह पहले गलती से निगली थी परंतु उसने घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी थी। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मोहल्ला व्यापारियान निवासी अजान (16 वर्षीय) पुत्र जावेद ने करीब एक माह पहले गलती से यह रबर निगल ली थी। परिजनों की डांट के डर से उसे यह बात छिपा ली। करीब एक हफ्ते पहले जब उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। तब परिजनों को इस बारे में जानकारी हुई। हालत खराब होने पर किशोर को आनन-फानन उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन कर अजान के गले से रबर तो निकाल दी गई, लेकिन उसका दिल कम काम करने लगा। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि अजान की सांस लेने वाली नली में रबर के कारण ट्यूमर बन गया है। इसके चलते उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टर ट्यूमर का इलाज कर पाते, इससे पहले शनिवार की रात उसने दम तोड़ दिया। देर रात अजान का शव घर लाया गया। इससे परिवार में हाहाकार मच गया।