फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बताकर किया अगवा: हाथरस से हरिद्वार पहुंची किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी दबोचा

Mon, 17 Jun 2024 09:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस की किशोरी प्रेमी संग हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां आरोपी ने अपने आप को पुलिसकर्मी  बताकर उसे अगवा कर लिया। किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी के साथ हाथरस से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची एक किशोरी को एक आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अगवा कर लिया। इसके बाद देहरादून में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हरिद्वार जीआरपी ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यूपी में आरोपी के घर से एक और किशोरी भी बरामद हुई है, जिससे आरोपी एक महीने से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िताओं के मेडिकल परीक्षण करने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। आरोपी को भी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

रेलवे पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि बीती 14 जून को यूपी के हाथरस से एक नाबालिग प्रेमी युगल फरार होकर ट्रेन से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचा था, जहां एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युगल को डरा धमकाया। तब किशोर को मौके पर ही छोड़कर वह किशोरी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गया। 
विज्ञापन


देर शाम तक भी किशोरी के वापस नहीं लौटने पर किशोर जीआरपी थाने पहुंचा और पूरी कहानी से एसओ जीआरपी अनुज सिंह को अवगत कराया। जीआरपी की टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए तो किशोरी को अपने साथ ले जा रहा शख्स के पुलिसकर्मी होने की बात सामने आई। किशोर की सूचना पर हाथरस से उसके परिजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें