फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस से अभद्रता करने पर तीमारदार को स्वास्थ्य कर्मियों ने पीटा

Wed, 13 Feb 2019 12:23 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल में मरीज के तीमारदार और कर्मचारियों के साथ मारपीट के बाद हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। जिला महिला अस्पताल में करीब एक घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पहले तीमारदार को पीटा और फिर तीमारदार ने स्वास्थ्यकर्मी की पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।   
विज्ञापन


मंगलवार को विपिन कुमार निवासी भगतुआ मुरसान की पत्नी मधू को प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर परिवार के लोग उसे जिला महिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर इमरजेंसी में मौजूद महिला चिकित्सक से किसी बात को लेकर विपिन के भाई मोहित की कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बात को लेकर चिकित्सक ने गुस्सा होते हुए रजिस्टर फेंक दिया और मोहित से धक्का-मुक्की कर दी। हंगामा होने लगा। इस बात की जानकारी होने पर सीएमएस डॉ. रूपेंद्र गोयल और लिपिक अतुल कुमार वहां आए और मामले की जानकारी करने लगे। आरोप है कि इस बीच मोहित ने कुछ अभद्र भाषा का प्रयोग सीएमएस के लिए किया।

इस बात से गुस्साए स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे पीट दिया। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मामले को जैसे-तैसे शांत कराया गया, लेकिन इस बीच मोहित ने अतुल के थप्पड़ जड़ दिया। इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले आई। यहां पर दोनों ओर से एक दूसरे पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें