कुरसंडा में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित की जा रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत बृहस्पतिवार को जट्टारी के गांव ऊसरे और सौंख के गुलसारे की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में ऊसरे की टीम ने शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।
तीन राउंड में खेले गए इस मुकाबले में ऊसरे की टीम ने दो राउंड अपने नाम किए, जिसके आधार पर उसे विजयी घोषित किया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए दमदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को भरपूर रोमांच देखने को मिला। प्रतियोगिता का समापन 30 जनवरी को होगा।
फाइनल मुकाबला ऊसरे जट्टारी और थलूगढ़ी कुरसंडा की टीम के बीच खेला जाएगा, जो सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजक इंजीनियर श्याम चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है।