फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के सामने रखी शिक्षकों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) जनपद हाथरस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला संरक्षक सुरेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षक-शिक्षिकाओं की समस्याओं को दूर कराए जाने की मांग की।
यहां पर प्रमुख मांगों में फरवरी माह का वेतन अविलंब दिलाया जाए, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान के अवशेषों का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में किया जाए, संतोष कुमार शर्मा सहायक अध्यापक मुंशी गजाधर सिंह इंटर कॉलेज कौमी, हरीश कुमार तिवारी प्रवक्ता एम एल इंटर कॉलेज सहपऊ के वेतन का भुगतान शीघ्र कराया जाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनवीर सिंह प्रवक्ता एमएल इंटर कॉलेज सहपऊ के चयन वेतनमान की पत्रावली शीघ्र मंगाने, एनपीएस के लिए प्राप्त सरकारी अनुदान को मय ब्याज के शिक्षकों के खाते में शीघ्र जमा कराए जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से रखी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने उक्त समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश चंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त सारस्वत, कोषाध्यक्ष मनवीर सिंह, संतोष कुमार शर्मा, वीरेंद्र शास्त्री, रमेश चंद्र शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें