फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से नहीं बांटा फल और दूध, इंचार्ज प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में किसी भी प्रकार की अनियमितताओं को अब सहन नहीं किया जाएगा। गुरूवार को खंड शिक्षाधिकारी सुबोध कुमार पाठक ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघैना सादाबाद के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामगोपाल को निलंबित करने के लिए अपनी संस्तुति बीएसए को भेज दी।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी सुबोध कुमार पाठक ने बताया कि पांच मई 2019 को उनके द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघैना का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 63 बच्चों के सापेक्ष कुल 23 बच्चे उपस्थित मिले थे। बच्चे हिंदी और अंग्रेजी की किताबें नहीं पढ़ सके। पाठ्य पुस्तकों का वितरण नहीं किया गया था। फल और दूध का वितरण एक साल से नहीं हुआ था। फल वितरण रजिस्टर नहीं बनाया गया था। कंपोजिट ग्रांट का सही रूप से प्रयोग नहीं किया गया। विद्यालय में मरम्मत नहीं कराई गई। विद्यालय के दो कक्षों में कबाड़ भरा हुआ था। यही नहीं कोई समय सारिणी भी नहीं बनाई गई थी। उक्त अनियमितताओं व कमियों को देखते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामगोपाल से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन तीन जुलाई तक भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, जिस वजह से उन्होंने उक्त इंचार्ज प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति आख्या बीएसए को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें