सड़क किनारे लगे पिलखुन के पेड़ की एक शाखा काटी जा रही थी। मीना शर्मा अपने आवास की बालकनी में खड़े होकर यह दृश्य देख रही थीं। इस दौरान अचानक कटी हुई डाली बालकनी की रेलिंग पर जा गिरी। डाली के वजन से रेलिंग उखड़ गई और मीना भी रेलिंग के साथ नीचे बेसमेंट की सीढ़ियों पर जा गिरीं।
हाथरस कस्बा निवासी राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा की 65 वर्षीय पत्नी मीना शर्मा की बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे बालकनी से गिरकर मौत हो गई। पेड़ की डाली बालकनी की रेलिंग पर गिर गई, जिससे रेलिंग टूट गई और मीना शर्मा नीचे बेसमेंट की सीढ़ियों पर जा गिरीं। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि हाथरस रोड पर सड़क किनारे लगे पिलखुन के पेड़ की एक शाखा काटी जा रही थी। मीना शर्मा अपने आवास की बालकनी में खड़े होकर यह दृश्य देख रही थीं। इस दौरान अचानक कटी हुई डाली बालकनी की रेलिंग पर जा गिरी। डाली के वजन से रेलिंग उखड़ गई और मीना भी रेलिंग के साथ नीचे बेसमेंट की सीढ़ियों पर जा गिरीं।
सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने लगे। शोक व्यक्त करने वालों में फजल अली बेग, अशरफ अली बेग, विनय चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, समाजसेवी उदय पुंढीर और व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय आदि शामिल थे।