फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने खाया विषाक्त, प्रेमी की हुई मौत, महिला की हालत नाजुक

Thu, 23 Jul 2026 02:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक को अपनी पड़ोसी विवाहित महिला से प्यार हो गया था। महिला के दो बच्चे भी हैं। उनके प्रेम संबंधों के किस्से गांव में तेजी से फैलने लगे थे। ग्रामीणों ने उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई और उन पर कई तरह की बंदिशें लगाना शुरू कर दिया। इन सामाजिक बंदिशों से परेशान होकर दोनों ने विषाक्त का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका ने खाया विषाक्त - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ थाना अंतर्गत पड़ोस में रहने वाली विवाहिता के प्रेम में पड़े 23 वर्षीय रतन कुमार ने प्रेमिका के साथ तीन दिन पहले विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। 23 जुलाई की सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के गांव रुदायल निवासी रतन कुमार का अपने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के दो बच्चे भी हैं। दोनों के प्रेम संबंधों की भनक जब परिजनों को लगी तो उन्होंने दोनों पर बंदिशें लगानी शुरू कर दीं। 

बताया जा रहा है कि इससे परेशान होकर दोनों ने तीन दिन पहले विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। रतन की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोतवाली में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें