शासन की ओर से जिले में 10 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्देश मिलने के बाद पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव लिए जा रहे हैं।
प्रस्ताव मिलने के बाद उसे बजट आवंटन के लिए शासन को भेजा जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में करीब 24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाता है। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया है कि अब ग्राम पंचायतों की ओर से अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जिले में अब तक 50 अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हो चुका है।