फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा सादाबाद का आलू, मिला करीब पांच लाख पैकेट का आर्डर

Sun, 25 May 2025 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

50 किलोग्राम के पैकेट के आलू को अब 20, 10 और पांच किलोग्राम की पैकिंग बनाई जा रही है। सादाबाद से तमिलनाडु में मैक्यूपालम पोर्ट पर कंटेनर के जरिये आलू भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सादाबाद कोल्ड से निर्यात होने के लिए रखा आलू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र का 3797 प्रजाति का आलू अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा है और करीब पांच लाख पैकेट (एक पैकेट 50 किलोग्राम) निर्यात आर्डर मिला है। इसे सऊदी अरब, यूएई, कतर, बहरीन, मलयेशिया सहित रूस में भेजा जा रहा है। पहली खेप सादाबाद से रवाना होगी।

विज्ञापन


एचएमए गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड और श्रीसाईं एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट इंटरनेशनल इंडिया नाम की कंपनी चौधरी शीतगृह सहित छह शीतगृहों से 3797 प्रजाति का आलू खरीद रही है। 50 किलोग्राम के पैकेट के आलू को अब 20, 10 और पांच किलोग्राम की पैकिंग बनाई जा रही है। सादाबाद से तमिलनाडु में मैक्यूपालम पोर्ट पर कंटेनर के जरिये आलू भेजा जाएगा। चौधरी शीतगृह से रविवार सुबह कंटेनर लोड होकर रवाना होगा। मंगलवार को पूरे दिन मजदूर पैकेट तैयार करने में जुटे रहे।

निर्यात से कीमतों में आएगा उछाल
घरेलू मांग स्थिर रहने और आपूर्ति बढ़ने से स्थानीय बाजार में आलू के दाम बढ़ेंगे। आम लोगों को महंगा आलू खरीदना पड़ेगा, लेकिन किसानों को इसका फायदा होगा। सादाबाद का आलू अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है और वैश्विक बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है। निर्यात से स्थानीय मंडियों में आपूर्ति का दबाव कम होगा, इससे यहां आलू की कीमतें 750-900 रुपये से बढ़कर 1300-1400 रुपये प्रति पैकेट तक पहुंच सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आलू की कीमत 360 से 450 डालर प्रतिटन है। रुपये में 30000- 37500 रुपये प्रति टन बैठती है। संवाद

निर्यात से स्थानीय मंडियों में आपूर्ति का दबाव कम होगा, जिससे कीमतें 1300-1400 रुपये प्रति पैकेट तक पहुंच सकती हैं।-मेहताब सिंह किसान

विज्ञापन

हमारा आलू दुनिया में नाम कमा रहा है और हमारी जिंदगी संवर रही है। अच्छा भाव मिलने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।-गंभीर सिंह किसान
घरेलू बाजार में हाईब्रिड आलू की मांग बढ़ेगी और उसके भी दाम में इजाफा होगा। हम अपने बच्चों को बेहतर भविष्य दे पाएंगे।-राजेश चौधरी
हमारा आलू सऊदी और रूस की थाली सजा रहा है, हमारी मेहनत रंग ला रही है। 1300-1400 रुपये प्रति पैकेट का भाव मिल रहा है।-सत्यवीर सिंह किसान
हमारा आलू अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा है। खाड़ी देशों और रूस तक पहुंच रहा है। यह सादाबाद के किसानों की मेहनत का कमाल है। इससे हर किसान की जेब भरेगी, चाहे वह हाईब्रिड आलू उगाए या निर्यात की जाने वाली प्रजाति।-शेखर चौधरी , कोल्ड स्टोरेज स्वामी
विज्ञापन

तीन माह पहले हाथरस से आलू नेपाल भेजा गया था। सादाबाद से भी आलू विदेश भेजा जा रहा है। किन-किन देशों में आलू भेजा गया, इसकी जानकारी की जा रही है।-नीना सिंह, निर्यात प्रोत्साहन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें