फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धान से लदे ट्रैक्टर में टैंकर ने मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत

Sat, 10 Oct 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
धान लेकर जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर मारने के बाद क्षतिग्रस्त टैंकर। स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : Videograb
विज्ञापन
इगलास के गांव मनीपुर से धान लेकर आ रहे ट्रैक्टर में मथुरा-बरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात तारकोल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में संत कुमार (72) व उनके भतीजे लोकेंद्र (45) की मौत हो गई। तारकोल के टैंकर ने पीछे से टक्कर मारी थी।
विज्ञापन


संत कुमार के बेटे विशंभर सिंह ने बताया कि भाई व उनके पिता रात 11 बजे धान लेकर मंडी समिति के लिए निकल गए थे। इसके बाद सुबह उन्हें हादसे की सूचना मिली। मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव अहवरनपुर व बीछिया के बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार तारकोल के टैंकर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया और वे नीचे दब गए। चालक टैंकर छोड़कर भाग गया।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाया। तब तक लोकेंद्र व उनके चाचा संत कुमार की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। शिनाख्त होने के बाद सुबह चार बजे परिजनों को सूचना दी गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। संत कुमार अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वहीं लोकेंद्र के भी तीन बच्चे हैं, जो छोटे हैं। हादसे से परिवार सदमे में है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें