सादाबाद क्षेत्र में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए करबन नदी पर करीब सवा सात करोड़ रुपये की लागत से प्रीस्ट्रेस्ड गर्डर पुल बनेगा। गुतहरा-सिखरा मार्ग पर बनने वाले इस पुल की चौड़ाई 10 मीटर होगी। पुल के निर्माण से लोगों को नदी पार करने के दौरान होने वाली दिक्कतों से भी राहत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि यहां की सड़क बनने के बाद अब पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। संवाद