फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिंडिकेट बैंक खाताधारक ने खाते से 5 लाख 85 हजार निकालने का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 May 2023 09:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एकाउंट होल्डर का खाता अलीगढ़ रोड गिर्राज पेट्रोल पंप के सामने वाली सिंडिकेट बैंक में है। उसके खाते में करीब 800000 रुपये की धनराशि जमा थी। जमा धनराशि में से उसने 250000 रुपये निकाल लिए थे। शेष धनराशि बैंक में जमा थी। जब वह पासबुक में एंट्री कराने के लिए बैंक गया तो बैंक कर्मचारियों ने बहाना बनाकर पासबुक में एंट्री नहीं की।
विज्ञापन
सिंडिकेट बैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिंडिकेट बैंक के खाताधारक ने अपने खाते से 5,85000 रुपये निकालने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव रतनगढ़ी निवासी रामनिवास पुत्र नन्नूमल का आरोप है कि उसका खाता अलीगढ़ रोड गिर्राज पेट्रोल पंप के सामने वाली सिंडिकेट बैंक में है। उसके खाते में करीब 800000 रुपये की धनराशि जमा थी। जमा धनराशि में से उसने 250000 रुपये निकाल लिए थे। शेष धनराशि बैंक में जमा थी। जब वह पासबुक में एंट्री कराने के लिए बैंक गया तो बैंक कर्मचारियों ने बहाना बनाकर पासबुक में एंट्री नहीं की।

 2 मई को उस ने जिद करके बैंक में अपनी पासबुक में एंट्री कराई। तब उसे ज्ञात हुआ कि 58,5000 रुपये बैंक की मिलीभगत से निकाल लिए हैं। राम निवास ने इस बाबत बैंक कर्मचारियों से कहासुनी की तो बैंक वालों ने उसकी एक नहीं सुनी। उसने 3 मई को बैंक को अपनी लिखित शिकायत दी। रामनिवास का आरोप है कि बैंक वालों ने 20 मई को उस की शिकायत की रिसीविंग दी है। अब रामनिवास ने पुलिस को शिकायत देकर बैंक वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें