फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे : पात्रों को नहीं मिला योजनाओं का लाभ

Sun, 05 Aug 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
विज्ञापन
 शासन स्तर से लाभार्थीपरक योजनाओं का सर्वे कराया जा रहा है। इसके आंकड़ों में चौंकाने वाले तथ्य सामने आया है। सर्वे में यह सामने आया है कि कितने लोग अब भी शासन की लाभकारी योजनाओं से वंचित थे
विज्ञापन

। अब इन लोगों का सत्यापन कराकर शासन की चिह्नित की हुई योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा। जिले में सबसे ज्यादा पात्र गृहणी राशन कार्ड के निकले हैं। इस आंकड़े ने यह साबित कर दिया है कि कितने लोगों को अब तक राशन नहीं मिल पा   रहा था। 

शासन के आदेशों पर 91 प्रतिशत सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। रविवार को भी ब्लॉक के सभी कार्यालय खोले गए और सर्वे की रिपोर्ट को तैयार किया गया। सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद लाभकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत निकलकर सामने आ रही है। शासन के निर्देशों पर 8 योजनाओं के तहत गांव गांव जाकर टीम लगाकर सर्वे कराया गया था। इस सर्वे की रिपोर्ट को सोमवार को शासन के दूत वीडियो कांफ्रेेंसिंग के जरिए देखेंगे। इसके लिए रविवार की शाम तक सरकारी कार्यालयों में जोर शोर से काम होता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें