फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने में करें सहयोग

विज्ञापन
सारथी फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा निकाली गई स्वच्छता रैली में शामिल पालिकाध्यक्ष। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद व सारथी फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत एक जन जागरुकता स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों में होते हुए तालाब चौराहे पर आकर समाप्त हुई।
रैली का उद्घाटन आशीष शर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि हम अपने नगर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। जगह-जगह गंदगी न करें, और कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंने कहा कि पालिका परिषद हाथरस द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शहर के लोगों ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में शहर को नंबर एक लाने हेतु वोटिंग कर अपने नगर को नंबर एक लाने में भी सहयोग दें। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष के साथ मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव, स्वच्छता निरीक्षक रामबहादुर पटेल, अनिल कुमार, सभासद बबीता वर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें