फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Vacation: परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश 18 मई से, 17 जून तक स्कूल रहेंगे बंद

Sun, 12 May 2024 09:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परिषदीय विद्यालयों में 18 मई से 18 जून तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा। विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश 20 मई से शुरू होता है जो 15 जून तक ग्रीष्म अवकाश रहता है। इस बार 16 जून को रविवार पड़ रहा है। 17 जून को बकरीद पड़ रही है। इसलिए अब विद्यालय सीधे 18 जून को ही खुलेंगे।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के बेसिक शिक्षा विभाग ने ग्रीष्म अवकाश की तारीख घोषित कर दी है। 18 मई से 17 जून तक परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश रहेगा। विभागीय अधिकारियों ने शिक्षकों को विद्यार्थियों को गृह कार्य देने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


हाथरस जिले में 1236 परिषदीय विद्यालयों में कीरब 1.23 लाख विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। यह विद्यार्थी बेसब्री से ग्रीष्म अवकाश का इंतजार कर थे। आखिरकार विभाग ने ग्रीष्म अवकाश की घोषणा कर दी है। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में 18 मई से 18 जून तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा। विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश 20 मई से शुरू होता है जो 15 जून तक ग्रीष्म अवकाश रहता है। इस बार 16 जून को रविवार पड़ रहा है। 17 जून को बकरीद पड़ रही है। इसलिए अब विद्यालय सीधे 18 जून को ही खुलेंगे। इधर डिग्री कॉलेजों में 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्म अवकाश प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें