फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पीसीएस जे में तनुज शर्मा को मिली 73वीं रैंक, आकाश सिंह को मिली यूजीसी नेट में सफलता

Tue, 22 Oct 2024 10:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तनुज ने पहले प्रयास में ही यह कामयाबी हासिल की। वह अपनी कामयाबी का श्रेय मां विजय कुमारी शर्मा और पिता का देते हैं। तनुज ने एएमयू से बीएएलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
तनुज शर्मा और आकाश सिंह - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी कस्बा निवासी तनुज शर्मा ने पहले प्रयास में हरियाणा पीसीएस जे की परीक्षा में 73वीं रैंक हासिल की है। तनुज के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी इलाहाबाद बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक विजयआनंद शर्मा के सुपुत्र तनुज ने पहले प्रयास में ही यह कामयाबी हासिल की। वह अपनी कामयाबी का श्रेय मां विजय कुमारी शर्मा और पिता का देते हैं। तनुज ने एएमयू से बीएएलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई की है। खुशी व्यक्त करने वालों में रामकुमार सिंह, संतोष शर्मा, शिवम शर्मा, पंकज सोलंकी, जितेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र यदुवंशी, अशोक मिश्रा, रामनिवास उपाध्याय, वीरेंद्र जैन नारद, विष्णु शर्मा आदि शामिल हैं। 

आकाश को मिली यूजीसी नेट में सफलता
हाथरस शहर के बागला कॉलेज के हिंदी विभाग के छात्र आकाश सिंह ने परास्नातक (हिंदी) में अध्ययनरत रहते हुए प्रथम प्रयास में बिना किसी कोचिंग के यूजीसी नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) में सफलता प्राप्त की है। अब असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए वह योग्य अभ्यर्थी हो गए हैं। आकाश सिंह कस्बा सादाबाद के गांव कूपा के निवासी हैं। उनके पिता (रघुवीर सिंह) उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत हैं। आकाश ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें