फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: चार महीने पहले हुआ निकाह, पसंद नहीं था पति, नवविवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान

Tue, 22 Oct 2024 09:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तौफीक अपनी पत्नी के साथ घर में अकेला रहता था। 22 अक्तूबर को तौफीक काम से बाजार गया था। घर में अकेले होने की स्थिति में सिमरन ने फंदे पर लटककर जान दे दी। 
विज्ञापन
विवाहिता ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सीयल खेड़ा जैन गली में नवविवाहिता ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने बताया कि उनकी बहन को अपना पति पसंद नहीं था। इस कारण उसने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


मोहल्ला सीयल खेड़ा जैन गली निवासी तौफीक वेल्डिंग का काम करता है। करीब चार माह पूर्व तौफीक की शादी अलीगढ़ के बरौला जाफराबाद बरौला निवासी सुनहरी के बेटी सिमरन के साथ हुई थी। तौफीक अपनी पत्नी के साथ घर में अकेला रहता था। 22 अक्तूबर को तौफीक काम से बाजार गया था। घर में अकेले होने की स्थिति में सिमरन ने फंदे पर लटककर जान दे दी। 

जब मोहल्ले के लोगों ने घर के अंदर सिमरन को फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना उसके पति को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने बताया कि उनकी बहन ने फंदे लटक कर जान दी है। चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें