दिल्ली पब्लिक स्कूल हाथरस में शनिवार को एथलेटिक्स ऐपेक्स का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। छात्रों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी खेलों का जमकर लुत्फ उठाया।
कार्यकम का उद्घाटन सुबह नौ बजे प्रिया जैन ने मशाल प्रज्ज्वलित करके किया। डीपीएस अलीगढ़ की प्रधानाचार्या आरती झा और एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर ब्रजमोहन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शारारिक शिक्षा की शिक्षकों ने शिक्षा में खेलकूद के महत्व की जानकारी दी।
इसके बाद 1500, 400, 200, 100 व 50 मीटर रेस हुई। स्पून रेस, फ्रॉग रेस, शू लेस रेस, ओवस्टिकल्स रेस, सेक रेस, शॉट पुट, हाई जम्प, पार्टनर रेस, मटकी रेस, स्प्रन्टि रेस, कपल रेस, योगा, कॉर्टून पोम-पोम, रिबिन, हुला-हुप, लेजिम, फ्लोवर, डम्बेल ड्रिल्स आदि में प्रतिभाग किया। विजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरुस्कृत करा गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चक्कु ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।