फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विद्यार्थियों ने बनाए गुजिया और रसगुल्ले, दिखाई प्रतिभा

Sat, 28 Feb 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
संविलियन विद्यालय सादाबाद द्वितीय में गुजिया और रसगूल्ला तैयार करतीं छात्राएं। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा के संविलियन विद्यालय द्वितीय में शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने गृह एवं स्वास्थ्य गतिविधियों के अंतर्गत खोवे की गुजिया, रसगुल्ला सहित विभिन्न खाद्य सामग्री तैयार की।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल, भाजपा नेता सुधीर गर्ग तथा प्रमोद तायल ने बच्चों द्वारा तैयार व्यंजनों का स्वाद चखा। सभी अतिथियों ने खाद्य सामग्री को स्वादिष्ट बताते हुए बच्चों की प्रतिभा और मेहनत की प्रशंसा की। प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शासनादेश के अनुसार लर्निंग बाय डूइंग के अंतर्गत विद्यालय में प्रयोगशाला के लिए आवश्यक सामग्री खरीदी गई है।
इसके तहत इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में गणित, विज्ञान, गृह विज्ञान और कृषि विषयों से जुड़ी व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की अवधारणाओं को और अधिक स्पष्ट किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को टूल्स एवं उपकरणों की सुरक्षा के लिए सेंट्रल लॉक प्रणाली की जानकारी और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें