फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: स्कूल वाहन का इंतजार कर रहे छात्र को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

Sun, 30 Nov 2025 02:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मासूम अभिनव नर्सरी का छात्र है। राठी पब्लिक स्कूल, उसर की सराय एटा में पढ़ता है। पहले उसे हसायन ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और बाद में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव गडौला-भिंतर मार्ग पर शहबाजपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के सामने 28 नवंबर सुबह स्कूल वाहन का इंतजार कर रहे पांच वर्षीय मासूम अभिनव को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा कई फीट दूर जा गिरा। मौजूद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल अभिनव पुत्र हीरालाल नर्सरी का छात्र है। राठी पब्लिक स्कूल, उसर की सराय एटा में पढ़ता है। पहले उसे हसायन ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और बाद में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें