फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जन्मदिन पर गई गंगा स्नान को, डुबकी लगाते में डूबी छात्रा, गोताखोर कर रहे तलाश

Fri, 27 Mar 2026 10:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नीट की तैयारी करने वाली छात्रा आरती अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ नरौरा राजघाट पर गंगा स्नान के लिए गई थी। आरती ने गंगा में डुबकी लगाई, लेकिन पानी के तेज बहाव में उसने अपना संतुलन खो दिया और वह पानी में डूब गई। 
विज्ञापन
पानी में डूबना - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के गांव मड़नई की एक नीट छात्रा अपने जन्मदिन के अवसर पर 27 मार्च को बुलंदशहर जिले के राजघाट पर गंगा स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान वह तेज बहाव में डूब गई। घटना के बाद से गोताखोरों की टीम लगातार छात्रा की तलाश कर रही है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन


गांव मड़नई निवासी 22 वर्षीय आरती पुत्री दिगंबर सिंह नीट की तैयारी कर रही थी। वह अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ नरौरा राजघाट पर गंगा स्नान के लिए गई थी। बताते हैं कि स्नान के दौरान आरती ने गंगा में डुबकी लगाई, लेकिन पानी के तेज बहाव में उसने अपना संतुलन खो दिया और वह पानी में डूब गई। 

यह देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर स्थानीय गोताखोरों की टीम पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू की। कई घंटों तक चले बचाव अभियान के बावजूद देर शाम तक आरती का कोई पता नहीं चल सका। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि हम लगातार बुलंदशहर पुलिस और जल पुलिस के संपर्क में हैं। गोताखोरों की टीम छात्रा की लगातार तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें