फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट में एक और गिरफ्तार, भेजा जेल, तीन आरोपी पहले पकड़े जा चुके

Fri, 27 Mar 2026 09:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

18 मार्च को थाना सिकंदराराऊ अंतर्गत डुकरिया बंबा के पास मोटर साइकिल सवार ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से लूट की घटना हुई थी। लूट में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
लूट में पकड़ा गया आरोपी भोला उर्फ सुखेंद्र - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना में शामिल एक और आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कासगंज रोड स्थित सरदला पुल के पास से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भोला उर्फ सुखेंद्र निवासी गांव बेरी कातौर जिला कासगंज बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 5000 रुपये की नकदी भी बरामद की है। बता दें कि अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डंडिया को 20 मार्च को काली स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने लूट लिया था।

कोतवाली पुलिस ने 25 मार्च को मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें से दो के पैर में गोली लगी थी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें