फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टॉर्च ठीक करते वक्त करंट लगने से बीसीए छात्र की मौत

Thu, 22 May 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा हाथरस जंक्शन में श्मशान वाली गली निवासी बीसीए का छात्र टॉर्च ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। निजी अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन


उत्कर्ष (21) पुत्र दलवीर सिंह निवासी कस्बा हाथरस जंक्शन अलीगढ़ के विजन इंस्टीट्यूट में बीसीए का छात्र था। वह बुधवार को अपने घर में टॉर्च ठीक कर रहा था। अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजन रोने-बिलखने लगे और शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें