फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिजली लाइन और खंभे लगाए जाने को लेकर पथराव, छह लोग घायल

Sat, 25 Mar 2023 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विद्युत विभाग द्वारा खेतों में लगे नलकूप कनेक्शन की लाइन को अलग किया जा रहा है। इसके लिए विद्युत लाइन और खंभे लगाए जा रहे हैं। इस पर दूसरे पक्ष ने एतराज जताया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव होने लगा।
विज्ञापन
मारपीट में घायल को ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन के गांव छीतूपुर में खेतों पर नलकूप लगाने के लिए विद्युत लाइन व खंभे लगाए जा रहे हैं। शनिवार को इसी को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से पथराव कर दिया गया। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


विद्युत विभाग द्वारा खेतों में लगे नलकूप कनेक्शन की लाइन को अलग किया जा रहा है। इसके लिए विद्युत लाइन और खंभे लगाए जा रहे हैं। एक पक्ष ने अपने खेत में लाइन व खंभा लगाए जाने से इन्कार कर दिया। उन्होंने चकमार्ग दगडे पर खंभा लगाए जाने की सलाह दी। 

इस पर दूसरे पक्ष ने एतराज जताया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव होने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिला अस्पताल की एमरजेंसी में घायलों को रेफर न करने का आरोप लगाते हुए परिजनों व स्वास्थ्यकर्मियों में नोकझोंक हुई। आखिरकार तीन घायलों को रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें