एसएचओ चंदपा श्याम सिंह मौके पर पहुंचे तथा हालत नियंत्रण में लेने का प्रयास किया। यहां निर्माण का विरोध कर रहे लोग पुलिस से ही भिड़ गए। समझाने पर एक युवक पुलिस की वीडियो बनाने लगा, जिसे लेकर झड़प भी हुई। ग्रामीणों के काबू न आने तथा मामला बढऩे की आंशका के चलते कोतवाली सदर, सादाबाद, सहपऊ व महिला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एएसपी रामानंद कुशवाहा, सीओ सादाबाद अमित पाठक तथा तहसीलदार लक्ष्मीनारायण वाजपेयी भी गांव पहुंचे। फोर्स को देख ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने दोनों ओर से पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सोनू, पूजा पुत्री सियाराम व इंद्रवती के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। इधर झगड़े में मनोज व उनके पक्ष के लोगों को चोटें आईं, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मनोज की शिकायत पर जोगेंद्र सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट व पथराव की धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है।
पथराव की सूचना पर गांव में फोर्स भेजा गया। मामला नियंत्रण में है। झगड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। -रामानंद कुशवाहा, एएसपी
गांव में अधिकतर मकान ग्राम समाज की बंजर भूमि पर बने हुए हैं। मनोज के पक्ष में फैसला हो गया था। इसके बाद भी विरोध किया जा रहा था। निर्माण कार्य नियमविरुद्ध नहीं है। -लक्ष्मीनारायण वाजपेयी, तहसीलदार