फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पान की दुकान का शटर काटकर चोरी

Tue, 22 Aug 2023 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर के हलवाई खाना में पान की दुकान में हुई चोरी के बाद जानकारी करती पुलिस। सुवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के हलवाई खाना स्थित एक पान की दुकान शटर काटकर चोर हजारों रुपये कीमत का गुटका, सिगरेट आदि व कुछ नगदी चोरी कर ले गए। घटना के संबंध में कोतवाली सदर में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन





कोतवाली सदर क्षेत्र के जैन गली निवासी धनीराम शर्मा पुत्र श्रीनिवास शर्मा की हलवाई खाना में हन्नो गुरु के नाम से पान की दुकान है। सोमवार की सुबह दुकान के पास से लोग गुजर रहे थे। उनकी नजर दुकान के टूटे हुए शटर पर पड़ी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी।


दुकान स्वामी भी मौके पर पहुंच गए और दुकान का हाल देख उनके होश फाख्त हो गए। बदमाश दुकान में रखे हजारों रुपये के गुटका, सिगरेट, अन्य सामान व कुछ नकदी चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें