एसआई विजय कुमार की तैनाती अलीगढ़ के थाना क्वार्सी में थी। हादसे के बाद कुछ मृतकों के शव जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ लाए गए थे। पोस्टमार्टम हाउस पर एक महिला का शव रखा था। उनके द्वारा केवल उन्हीं का पोस्टमार्टम किया गया।
हाथरस में सिकंदराराऊ के सत्संग हादसे के संबंध में 16 जुलाई को एडीजे कोर्ट प्रथम में हुई सुनवाई के दौरान पंचनामा भरने वाले दारोगा विजय कुमार के बयान हुए। दारोगा ने पंचायतनामा की जानकारी दी। प्रकरण में अगली तिथि 23 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में तैनात एसआई विजय कुमार ने बताया कि 2 जुलाई 2024 को उनकी तैनाती अलीगढ़ के थाना क्वार्सी में थी। हादसे के बाद कुछ मृतकों के शव जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ लाए गए थे। पोस्टमार्टम हाउस पर अलीगढ़ के पिलखना की रहने वाली मंजू का शव रखा था। उनके द्वारा केवल उन्हीं का पोस्टमार्टम किया गया।
महिला कांस्टेबल नहीं थी, इसलिए बाहरी तौर पर चोटों का अवलोकन किया गया। शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं थी। जिरह के दौरान दारोगा ने बताया कि पंचनामा में शामिल सभी पंचों ने राय दी थी कि मृतका की मौत भगदड़ में गिरने व नीचे दबकर दम घुटने से हुई थी।