फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगे की राज्य कर्मचारियों ने

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे राज्य कर्मचारी
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में ओसी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
हाथरस। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपनी मांगों को लेकर एक जुलूस निकाला और उसके बाद सरकार के रवैये के विरोध में सीएम व मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन ओसी कलेक्टर विजय शर्मा को दिया गया। इसमें मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में कर्मचारी यहां पुरानी कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। बारिश की वजह से कर्मचारियों ने जुलूस तो नहीं निकाला लेकिन जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां ओसी कलेक्ट्रेट को एक ज्ञापन दिया। सीएम और मुख्य सचिव को प्रेषित इस ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने कहा है कि परिषद के अथक प्रयासों के बाद भी सरकार के अड़ियल रवैये से परिषद की मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम कहा कि राज्य कर्मचारियों को पूर्व में मिल रही पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल की जाए। वार्षिक प्रविष्टि में अति उत्तम की बाध्यता को समाप्त करते हुए सक्षम अधिकारी द्वारा वार्षिक प्रविष्टि प्रदान करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। इसी प्रकार तमाम मांगों के निस्तारण की मांग की है। मौके पर सुनहरी लाल गौतम, अनिल यादव, कमलेश बाबू, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, राम बाबू, अरविंद कुमार, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें