फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कल्याण मेले में योजनाओं की जानकारी के लिए लगाए स्टॉल

विज्ञापन
ब्लॉक परिसर में किसान कल्याण मेले का आयोजन के दौरान मंचासीन अतिथि एवं मेले में बाल विकास प्रर्दश? - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

सासनी ब्लॉक परिसर में बुधवार को किसान कल्याण मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए स्टॉल लगाए गए। दर्जनों स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे रेडीमेड कपड़े, मोमबत्ती एवं अन्य विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियां लगाई है। बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित पुष्टाहार योजनाओं की जानकारी के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कृषि यंत्रों से संबंधित प्रदर्शनी भी किसान मेले में लगाई गई।
विज्ञापन

इससे पूर्व किसान कल्याण मेला एवं गोष्ठी का उद्घाटन अतिथियों ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हरीशंकर माहौर एवं प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज के अलावा ब्लॉक प्रमुख पति हेम सिंह ठेंनुआ, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश ठेंनुआ, सीडीओ आरबी भास्कर, एडी कृषि एचएन सिंह जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह, लीड बैक ऑफिसर डीपी सिंह एवं डॉ सुधीर रावत, डॉ कमल कांत, पशु चिकित्साधिकारी डॉ सौरभ गुप्ता एवं सीडीपीओ राहुल वर्मा व सतेंद्र सिंह मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ हरीओम शर्मा ने किया। मौके पर हरीमोहन तिवारी, श्रीनिवास पचौरी, अनिल उपाध्याय, पुष्पेंद्र सारस्वत, स्वतंत्र पाल सिंह धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, पीतांबर सिंह, संजीव कुमार, पुष्पलता शर्मा एवं ऊषा रानी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें