फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पठान फिल्म को लेकर सिनेमा हॉल में भिड़े शाहरुख खान के फैन

Mon, 30 Jan 2023 01:59 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाथरस। शहर के एक सिनेमाघर में पठान फिल्म देखने आए दो युवकों में आपस में विवाद हो गया। सिनेमाघर के बाहर आकर फिर इनमें मारपीट हो गई। इस दौरान हंगामा भी हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन इससे पहले ही युवक वहां से खिसक गए।
शहर के सासनी गेट स्थित आनंद टॉकिज में पठान फिल्म लगी है। रविवार की देर शाम इस फिल्म के शो में सिनेमाघर के अंदर एक युवक डांस करने लगा तो दूसरे ने उससे मना किया। इसी पर दोनों में विवाद हो गया। फिल्म खत्म होने के बाद दोनों बाहर आ गए और इनमें फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक युवक भाग गए। कोतवाली निरीक्षक सदर लोकेश कुमार भाटी ने बताया कि आपस में ही दो दर्शकों में मारपीट की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची थी। फिल्म के विरोध में किसी तरह की कोई बात नहीं हुई। पुलिस को मारपीट की भी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें