फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखईपुर में फैला संक्रमण, 23 बीमार

Sun, 24 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
अखईपुर में संक्रामक रोगों से ग्रसित मरीजों का उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में बारिश के कारण हुए जलभराव से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। रविवार को सासनी के गांव अखईपुर में 23 महिला पुरूष व बच्चे संक्रामक रोगों की चपेट में आ गए। इन सभी मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन


जिले में संक्रामक रोग फैल रहे हैं और स्वास्थ्य महकमा बेसुध बना हुआ है। जलभराव वाले इलाकों में कहीं भी न तो कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है और न ही इनसे बचाव की कोई एडवाइजरी जारी की गई है। सासनी के गांव में भी रविवार को अचानक एक साथ 23 लोगों के बीमार होने की खबर स्वास्थ्य महकमें में पहुंची तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच गई।

फिर सपना, सुरेश, मुमताज, कमलेश, रागिनी, कृष्णा, करिश्मा, महक, संतोष, मनीषा , दीपा, राखी, बुलबुल, पूनम, अंजली, मोहित आदि सभी मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें अधिकतर मरीज उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित थे। उपचार के दौरान ग्राम प्रधान सत्यवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें