फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल, गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर

Mon, 04 Mar 2024 05:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी डेविड अपने रिश्तेदार छोटू व सचिन के साथ बाइक से गांव रामपुर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ रोड स्थित कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में कस्बा मेंडू के निकट 3 मार्च की देर शाम तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी डेविड पुत्र राकेश शाम को अपने रिश्तेदार छोटू पुत्र त्रिलोकी निवासी रामघाट रोड अलीगढ़ व सचिन पुत्र महीपाल निवासी नुमाइश ग्राउंड थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ़ के साथ बाइक से गांव रामपुर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा तीनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें