फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल

Sun, 18 Feb 2024 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित गंग नहर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गंग नहर के निकट 18 फरवरी की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रहना निवासी मनीष पुत्र छोटे लाल व अंकित पुत्र पवन कुमार सुबह शहर से दवा लेकर वापस गांव लौट रहे थे। तभी अलीगढ़ रोड स्थित गंग नहर के निकट एक तेज रफ्तारा बोलेरो गाड़ी टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। दोनों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें