फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 12 अगस्त को लगेगी विशेष लोक अदालत, एनआई एक्ट धारा 138 के मामलों का होगा निस्तारण

Sat, 15 Jul 2023 08:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जनपद न्यायाधीश अजय कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। सचिव ने सभी न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में एनआई एक्ट की धारा 138 के वादों के निस्तारण करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे अजय कुमार न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 अगस्त को आयोजित होने वाली एनआई एक्ट की धारा 138 के मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। 

विज्ञापन


विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जनपद न्यायाधीश अजय कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। सचिव ने सभी न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में एनआई एक्ट की धारा 138 के वादों के निस्तारण करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। पक्षकारों को सम्मन और नोटिस जारी करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। 

बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता शर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंद्रेश, न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम कुमारी चौहान, अपर सिविल जज (कप्र) चारू सिंह, अपर सिविल जज (कप्र), प्रियूशिका तिवारी, अपर सिविल जज (कप्र) इंदु यादव, अपर सिविल जज (कप्र) अंचल चंदेल, अपर सिविल जज (कप्र) हर्षिका रस्तोगी, सिविल जज (कप्र), एफटीसी-प्रथम शिवजी यादव मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें