फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शीतकालीन अवकाश में शुरू हुईं विशेष कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन अवकाश के दौरान पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में विशेष कक्षाओं की शुरुआत की गई है। यह कक्षाएं कक्षा 9 से 12 तक के उन छात्र-छात्राओं के लिए संचालित की जा रही हैं, जो विभिन्न विषयों में अपेक्षाकृत कमजोर हैं।
विज्ञापन




शिक्षकों द्वारा विषयवार कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी जैसे प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कठिन सवालों को सरल तरीके से समझाया जा रहा है। विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया जा रहा है।



शिक्षकों का प्रयास है कि प्रत्येक छात्र की व्यक्तिगत कमजोरी को पहचान कर उस पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाए। प्रधानाचार्य महाभारत सिंह ने बताया कि कई बार अवकाश के दौरान पढ़ाई से दूरी होने के कारण विद्यार्थियों की तैयारी प्रभावित हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें