फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जुलूस रोकने पर सपाइयों की पुलिस से धक्का-मुक्की

Sun, 26 Jul 2026 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद में जुलूस के रूप में तहसील जाते हुए सपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ कथित धक्का-मुक्की के विरोध में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने उनके आवास से करीब 200 मीटर पहले जुलूस रोक दिया, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की व नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

बाद में तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा, प्रदर्शन के दौरान कथित घटनाओं की न्यायिक जांच, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति की समीक्षा करने और किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई।
प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. भाजुद्दीन, मनोज यादव, मोंटू चौधरी, विपिन यादव, रजनेश कुशवाहा, प्रमोद गोलू, चौ. भगत सिंह, कैलाश ठेनुआं, रानू सिसौदिया, साकेत ठेनुआं, नेत्रपाल प्रधान, रवि पहलवान आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें