फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने सरकार से मांगा इस्तीफा, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन देते सपा युवजन सभा के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम जेपी सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जनता बेहाल है। उन्होंने राज्यपाल से जन विरोधी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की और प्रदेश सरकार से भी इस्तीफा देेने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में स्थिति बद से बदतर स्थिति हो चुकी है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है। खाद, बीज की कालाबाजारी की जा रही है। बाढ़ के प्रकोप से फसल चौपट हो चुकी है। खरीफ की फसल का दाम बाजार में इतना गिर गया है कि फसल की लागत भी नहीं निकल पा रही है। संक्रमण काल का बिजली का बिल पूरी तरह से माफ होना चाहिए। स्कूल-कॉलेज संचालकों ने लूट मचा रखी है। कोई भी अभिभावक बच्चों की फीस देने की हालत में नहीं है। बेरोजगार युवाओं के सपने अंधकारमय हो गए हैं। नौजवान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। भर्तियां लंबित पड़ी हुई हैं। इस मौके पर सुशील यादव, श्याम सिह चौधरी, विकास यादव, रोहित यादव, राघवेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, अमित प्रताप, मोहित यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें