फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कहीं मकान क्षतिग्रस्त तो कहीं टिनशेड हुए धराशाई

विज्ञापन
आंधी-बारिश से गिरी दीवार। संवाद
विज्ञापन
शुक्रवार की रात आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। क्षेत्र में कई स्थानों पर मकानों की दीवारें धराशाई हो गईं तो कहीं टिनशेड उड़ गए। इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। आंधी से कुरसंडा गोशाला में टिनशेड के गिरने से छह गाय घायल हो गईं।
विज्ञापन


गांव जैतई में मुकेश की टिनशेड की दीवार गिर गई। गांव लोधई में मोनपाल के नौहरे की दीवार गिर गई। नगला कली में पूनम का टिनशेड धराशाई हो गया। इससे पूनम घायल हो गईं। गांव वेदई में सत्यवीर सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार व टिनशेड गिरने से सत्यवीर घायल हो गए।

गांव कुरसंडा में धीरेंद्र कुमार का टिनशेड टूट गया। गिजौली तसींगा में जगवीर सिंह का शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। गांव गढ़ी भगता तसींगा में तेजपाल का टिनशेड धराशाई हो गया। इधर, बिसावर ग्राम पंचायत के गांव गढ़ी रत्ती निवासी रोहन सिंह के पशुओं के घेर की दीवार गिर गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें