नरेंद्र सिंह असम के जोरहाट में जाट रेजिमेंट में जेसीओ के पद पर तैनात थे। चर्चा के मुताबिक ड्यूटी के दौरान ही हार्टअटैक से उनका निधन हो गया है। उनका शव अभी तक गांव में नहीं आया है।
असम के जोरहाट में जाट रेजिमेंट में तैनात गांव कुरसंडा के एक जवान का निधन हो गया है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान का शव अभी गांव नहीं आ पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव कुरसंडा निवासी नरेंद्र सिंह (41) पुत्र मोहन सिंह असम के जोरहाट में जाट रेजिमेंट में जेसीओ के पद पर तैनात थे। चर्चा के मुताबिक ड्यूटी के दौरान ही हार्टअटैक से उनका निधन हो गया है। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि गांव कुरसंडा निवासी जवान नरेंद्र की हार्टअटैक से मौत होने की जानकारी मिली है, हालांकि उनका शव अभी तक गांव में नहीं आया है। अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।