फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीने में उठा तेज दर्द, ईंट पथाई करते समय हुई मजदूर की मौत

Mon, 13 Jan 2025 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विक्की भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। रात वह भट्ठे से कुछ दूर खेतों में ईंटों की पथाई कर रहा था। रात आठ बजे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसके सीने में अचानक तेज दर्द उठा। 
 
विज्ञापन
ईंट भट्ठा प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ में एटा जीटी रोड स्थित गांव चादनपुरा के भट्ठे पर काम करने वाले एक श्रमिक की खेत में 12 जनवरी की रात को ईंटों की पथाई करते वक्त अचानक तबीयत खराब हो गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


महोबा हमीरपुर निवासी विक्की (20) पुत्र जगनमोहन चादनपुरा गांव के आरएस भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। 12 जनवरी की रात वह भट्ठे से कुछ दूर पिपलगवां गांव के खेतों में ईंटों की पथाई कर रहा था। रात आठ बजे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसके सीने में अचानक तेज दर्द उठा। 

पास में काम कर रहे अन्य लोग उसे तत्काल निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि मौत के कारणों की जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें